मध्यप्रदेश भोपाल जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बंदी कल्याण हेतु पेट्रोल पंप का किया गया उद्घाटन। ( मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट )

( बाइट राकेश भांगरे , जेल अधीक्षक )
( बाइट गोविंद प्रताप सिंह , महानिदेशक जेल )
( जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बंदी कल्याण हेतु पेट्रोल पंप का किया गया उद्घाटन )
मध्यप्रदेश भोपाल के केंद्रीय जेल के कैदी अब पेट्रोल पंप पर नजर आएंगे…दरअसल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव केंद्रीय जेल भोपाल पहुंचे थे…जहां उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से बनाए गए पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया… इस पेट्रोल पंप की विशेषता यह है कि…इसे फैमिली के साथ रह रहे जेल के कैदी ऑपरेट करेंगे… वहीं जेल महानिदेशक गोविंद प्रताप सिंह ने बताया कि…ऐसे और पेट्रोल पंप खोले जायेंगे… सरकार बंदी कल्याण के लिए कटिबद्ध है ….वहीं जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि…पेट्रोल पंप से आने वाली आय को कैदियों के बच्चे , कर्मचारियों और सामाजिक कार्य के लिए उपयोग किया जायेगा….

( मुकेश कुमार की खास रिपोर्ट )
