कानपुर थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 16 मोबाइल बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 16 मोबाइल बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश कानपुर_छावनी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गंगा घाट चौकी के अंतर्गत चेकिंग के दौरान 16अदद मोबाइल के साथ दबोचा दो फैज़ सिद्दीकी व शाहरुख शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार । पूंछतांच में दोनों चोरों ने बताया कि वो दोनों भीड़भाड़ में मौके का फायदा उठाकर मोबाइल पार कर देते हैं फिर उन्हें बेंच देते हैं। अभियुक्तों की सफेद स्कूटी धारा 207एमवी एक्ट के तहत सीज कर दी गई है।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार, अभिषेक दुबे, प्रदीप सिंह, उप निरीक्षक यू टी हरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी देवी सिंह, शाहबाज खान,आरक्षी रियाजुद्दीन व पालेंद्र सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!