अलवर राजगढ़ में सिद्ध विनायक श्री गणेश जी के आगमन एंव विशाल मेला समारोह से पूर्व निकाली गई छात्रा/छात्राओं द्वारा रैली श्रद्धालुओं की जय जयकार से गूंजा शहर । ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( राजगढ़ में सिद्ध विनायक श्री गणेश जी के आगमन एंव विशाल मेला समारोह से पूर्व निकाली गई छात्रा/छात्राओं द्वारा रैली श्रद्धालुओं की जय जयकार से गूंजा शहर )

राजगढ़ अलव गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर आयोजित गणेश जी महाराज का आगमन समारोह व विशाल मेला को लेकर सैकडो श्रृद्धालुओं ने ध्वजा रैली निकाल कर गणेश आगमन महोत्सव का आगाज किया। गणेश जी के मंहत त्रिलोक शर्मा ने बताया कि गणेश आगमन महोत्सव को लेकर सुबह से ही गणेश भक्तो का मंदिर पहुॅचने का क्रम जारी रहा। इस बीच सैकडो श्रृद्धालु छात्रों ने विधिवत पूजा अर्चना कर गणपति बाप्पा मोरियॉ के जयकारो के साथ ध्वजा रैली निकाली। विशाल रैली को नन्ही बालिका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के प्रमुख बाजारो से होते हुये मंदिर पहुॅची। ध्वजा रैली का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमयी हो गया। ध्वजा रैली के मंदिर पहुँचने पर वैदिक मंत्रोचार के बीच ध्वजा पताका फहराई गई व इसकी के साथ ग्यारह दिवसीय गणेश आगमन महोत्सव का आगाज हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो गणेश भक्त मौजूद रहे। ध्वजा रैली में करीब आधा दर्जन विधालय के बालक-बालिकाओ ने भाग लिया।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!