कानपुर थाना काकादेव क्षेत्र से गुम हुए युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सकुशल बरामद परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों ने पुलिस की की भूरी भूरी प्रसंशा। ( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )


( थाना काकादेव क्षेत्र से गुम हुए युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सकुशल बरामद परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों ने पुलिस की की भूरी भूरी प्रसंशा )
उत्तर प्रदेश कानपुर काकादेव थाना प्रभारी एवं सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज एवं उनकी सहयोगी पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवक को खोज निकाला । बीते दिन 2 सितंबर को सर्वोदय नगर चौकी क्षेत्र से गुमशुदा युवक को काकादेव थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा युवक के परिजनों द्वारा काकादेव थाने में लिखित तहरीर को संज्ञान में लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की युवक की तलाश। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज विजय नारायण दुबे ने प्रकरण को संज्ञान लेकर अपनी सहयोगी पुलिस टीम के उप निरीक्षक उमाकांत ,राजेंद्र अग्रहरी अपनी टीम के साथ सर्विलांस व ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से 24 घंटे के अंदर युवक को सकुशल बरामद कर लिया । युवक को सकुशल देखकर परिजनों ने संबंधित थाना प्रभारी एवं सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज समस्त पुलिस टीम की प्रशंसा कर धन्यवाद व्यक्त किया।
बरामद करने वाली टीम
युवक को सकुशल बरामद करने में प्रभारी निरीक्षक मनोज भदौरिया
, सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज विजय नारायण दुबे उप निरीक्षक राजेंद्र अग्रहरी उप निरीक्षक उमाकांत, यूटी निर्मल सिंह सोलंकी की अहम भूमिका रही

( रजत शर्मा की खास रिपोर्ट )
