औरया थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल,व लाक तोड़ने के उपकरण एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल,व लाक तोड़ने के उपकरण एवं अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 नफर अभियुक्तगण को मय एक अदद चोरी की हुई मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लैण्डर UP78GL 1748 व 02 अदद तमंचा 315 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज छुरा व घटना में प्रयुक्त एक अदद पेचकस नुमा चाबी बरामद शुदा मोबाइल अभियुक्तवार के ग्रा0 भाऊपुर अण्डर पुल के पास उत्तर दिशा मे बने मन्दिर के पास से समय 05.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को कडी सुरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

अपराध का तरीका –
अभियुक्तगण द्वारा पैसो के लिए आस पास के इलाको से मोटरसाइकिलो की चोरी करना व चोरी की गयी मोटरसाइकिलो के हिस्से ,पुर्जो को बेचना।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.वासु कठेरिया पुत्र सूरज कुमार निवासी सुखचैनपुर, अछल्दा रोड बिधूना थाना बिधूना,औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
2.शिवम पाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कुतुबपुर थाना फफूंद जिला औरैया उम्र करीब 23 वर्ष
3. आशु दिवाकर पुत्र कमलेश दिवाकर निवासी हरचन्द्रपुर थाना दिबियापुर जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
4. मो0 हमीद पुत्र मो0 बशीर निवासी बिधूना टाकीज के पास बिधूना थाना विधूना जिला औरैया उम्र करीब 42 वर्ष

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण से पूछताछ मे बताया कि वासु कठेरिया और शिवम पाल दोनो लोग मोटरसाइकिल की चोरी करने मे माहिर है ये इसी पेचकसनुमा चाभी से मोटरसाइकिल का लाँक तोडकर उसको स्टार्ट करके चोरी कर लेते है जिसके बाद मे मोटरसाइकिल मैकेनिक आशु दिवाकर इन चोरी की गाडियो को इन लोगो से खरीद कर उसके काम के हिस्से पुर्जे निकाल लेता है, अपने ग्राहको को उनकी गाडी मे लगाकर पैसे कमाता है और फिर शेष बचे पुर्जे को कबाडी का काम करने वाले मो0 हमीद को बेच देते है जिसको हमीद छोटे छोटे टुकडो मे काटकर अन्य कबाडी की दुकानो मे थोडा थोडा करके बेचकर मुनाफा कमाता है । इस तरह से ये सभी चारो लोग आपस मे मिलकर मोटरसाइकिलो की चोरी करने से लेकर उसके हिस्से पुर्जो को बेचने का काम करते है और उससे मिले पैसो को आपस मे बाटकर अपने शौख पूरे करते है । ये सब लेनदेन का काम ज्यादा चोरी छिपे रात मे ही करते है इसलिए अपने बचाव के लिए साथ मे तमंचा/छुरा व कारतूस रखते है। पकडे गये लोगो से चोरी की गयी अन्य मोटरसाइकिलो के बारे मे पूछा गया तो बताया हम इसी तरह से मोटरसाइकिल को चोरी करके मैकेनिक आशू को बेचते है और आशू उसके हिस्से पुर्जे अलग करके कबाडी मो0 हमीद को बेच देता है जिसको हमीद खुद टुकडे टुकडे करके थोडा थोडा करके अन्य कबाडियो को लोहे मे बेच देता है जिससे किसी को कोई शक भी न हो। वर्तमान मे किसी के पास अन्य कोई भी मोटरसाइकिल या उसके हिस्से पुर्जे न होने की बात बतायी गयी । इन लोगो ने बताया कि अबकी बार कई महीने के बाद मे वासु व शिवम पाल मोटरसाइकिल लेकर आये थे । आज जो ये मोटरसाइकिल बरामद हुई है इसको 02.09.2024 को वासु व शिवम पाल ने कानपुर नगर के पनकी से एक घर के बाहर पार्क से चोरी की थी जिसको आज देने के लिए यहा पर आये थे और आगे कहा पर आसानी से चोरी करके मोटरसाइकिले मिल सकती है जिससे मैकेनिक आशु व कबाडी मो0 हमीद को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुचाया जा सके इसी के बारे मे हम लोग यहा पर बातचीत कर रहे है और ये हीरो स्पैण्डर मोटरसाइकिल को लेने के लिए आये थे कि आप लोगो ने हम सभी को पकड लिया ।

बरामदगी का विवरण-
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की हुई एक अदद चोरी की हुई मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लैण्डर UP78GL 1748 जिसका इन्जन नम्बर JA07ABL9M16200 ब चेसिस नम्बर MBLJAW171L9M08586 है व अभियुक्त वासु कठेरिया उपरोक्त के कब्जे से एक नीले रंग की पेचकस नुमा चाभी व एक एप्पल का मोबाइल मोबाइल का IMEI1-359164072469373 IMEI2-35916407246937 है व अभियुक्त शिवम पाल उपरोक्त से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व तमंचे की नाल मे एक जिन्दा कारतूस 315 बोर फंसा था व एक स्क्रीनटच वीवो कम्पनी का मोबाइल जिसका IMEI1-868326042463992 ,IMEI2-868326042463984 है व अभियुक्त आशु दिवाकर उपरोक्त से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक स्क्रीनटच मोबाइल रियलमी कम्पनी का रंग आसमानी नीला जिसका IMEI1-862839050683059/19 ,IMEI2-862839050683042/19 है व अभियुक्त मो0 हमीद उपरोक्त से एक अदद छुरा व एक हल्के नीले रंग का कीपैड वाला लावा कम्पनी का फोन IMEI1-357745913031976 IMEI2-357745913046974 है बरामद होना।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह राठी थाना कोतवाली औरैया
2. उ0नि0 गनेश गुप्ता थाना कोतवाली औरैया
3. हे0का0 239 विजय कुमार थाना कोतवाली औरैया
4. हे0का0 491 दुर्गेशमणि त्रिपाठी थाना कोतवाली औरैया
5. का0 328 ऋवण कुमार थाना कोतवाली औरैया
6. का0 1086 पंकज कुमार थाना कोतवाली औरैया
7. का0 732 धर्मेन्द्र शर्मा थाना कोतवाली औरैया

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
वासु कठेरिया पुत्र सूरज कुमार निवासी सुखचैनपुर, अछल्दा रोड बिधूना थाना बिधूना जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
1. मु0अ0सं0 466/24 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 049/2023 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया
शिवम पाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कुतुबपुर थाना फफूद जिला औरैया उम्र करीब 23 वर्ष
1. मु0अ0सं0 466/24 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 467/24 धारा 3/25 A Act थाना कोतवाली जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 305/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
4. मु0अ0सं0 305/19 धारा 379/411/413/414 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
5. मु0अ0सं0 315/19 धारा 379/411/413/414 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
6. मु0अ0सं0 548/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
7. मु0अ0सं0 675/22 धारा 379/411/413/414 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
8. मु0अ0सं0 678/22 धारा 420/411/413/414 भादवि0 थाना दिबियापुर जनपद औरैया
9. मु0अ0सं0 316/22 धारा 379/411/413/414 भादवि0 थाना फंफूद जनपद औरैया
10. मु0अ0सं0 0194/2024 धारा 25 A ACT व 411 भादवि0 थाना फंफूद जनपद औरैया
आशु दिवाकर पुत्र कमलेश दिवाकर निवासी हरचन्द्रपुर थाना दिबियापुर जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
1.मु0अ0सं0 466/24 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 468/24 धारा 3/25 A Act थाना कोतवाली जनपद औरैया
मो0 हमीद पुत्र मो0 बशीर निवासी बिधूना टाकीज के पास बिधूना थाना विधूना जिला औरैया उम्र करीब 42 वर्ष
1. मु0अ0सं0 466/24 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 469/24 धारा 4/25 A Act थाना कोतवाली जनपद औरैया

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!