औरया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जैतपुर गौशाला स्थल का किया गया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जैतपुर गौशाला स्थल का किया गया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जैतापुर स्थिति गोआश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि गोवंशों को बैठने के लिए समुचित छाया की व्यवस्था की जाए साथ ही चारा व पानी नियमित रूप से खिलाया जाए जिससे वह भूखे न रहे और समय-समय पर इनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थल में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही तालाब को और अच्छा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के विचरण / बैठने के स्थान पर मिट्टी भराव कराया जाए तथा गोबर को शीघ्र अति शीघ्र विक्रय कर उठाया जाए जिससे सफाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस दौरान दिए जाने वाले चारा/ भूसा व दाना आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं पूर्ण की जाए जिससे गोवंश भूखे न रहने पाये। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी करुणापति मिश्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!