मथुरा रिजर्व पुलिस लाईन पुलिस मार्डन स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। ( युवबराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )

( रिजर्व पुलिस लाईन पुलिस मार्डन स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस )

मथुरा पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन मथुरा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रार्थना स्थल पर शिक्षकों से संबंधित भाषण दिया और कविता एवं गीत सुनाएं। यह दिवस हमें शिक्षकों के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना की याद दिलाता है । एक अध्यापक ही है,जो हमें सही रास्ता दिखाता है कहा भी गया है “गुरु गोविंद डाउ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियौ बताए ।। गुरु की महिमा का वर्णन करना नामुमकिन है वह हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं । मुख्य अतिथि के रूप में एस. एस.पी सर ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी शिक्षकगणों को सम्मानित किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे ,एसपी क्राइम श्री अविनाश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी श्री अरविंद कुमार ,एसपी सिक्योरिटी श्री बजरंगबली सिसोदिया ,एसपी देहात सिंह त्रिगुण विशेन, एसपी ट्रैफिक श्री देवेश कुमार शर्मा तथा पुलिस विभाग के अन्य अफसर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रिचा वशिष्ठ ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए, सभी अफसरों का आभार व्यक्त किया ।

( युवबराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!