कौशाम्बी थाना सराय अकिल में नवागत थाना प्रभारी ने पत्रकार बंधुओं के साथ मिटिंग कर अपराध पर अंकुश लगाने की दी पहली प्राथमिकता । ( अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )

( थाना सराय अकिल में नवागत थाना प्रभारी ने पत्रकार बंधुओं के साथ मिटिंग कर अपराध पर अंकुश लगाने की दी पहली प्राथमिकता )

कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के कोतवाली थाना सराय अकिल नवागत थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात-चीत करके नगर व क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने का आश्वासन दिया है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व वह कौशाम्बी जिले के ही करारी थाने में तैनात रहे। पूरे नौ माह के बाद उनको सराय अकिल थाने की कमान सौंपी गई है। उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि अपराध पर वह अंकुश लगाएगें , अपराध को रोकने का पूरा प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करने में पत्रकारों का सहयोग आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने बेहतर पुलिस सेवा के लिए पत्रकारों से सुक्षाव भी मांगे इस मौके पर मोतीलाल स्वर्णकार ब्यूरोचीफ CBI INDIA कौशाम्बी, सांवददाता कौशाम्बी अजय कुमार अग्रहरि आज अखबार , धीरज पाठक सांवददाता- समाचार नेशन , अय्याम अहमद, मो. सैफ, आशीष शर्मा व दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

( अभिषेक कुमार की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )

Back to top button
error: Content is protected !!