इटावा थाना इकदिल क्षेत्र युवक का मोबाइल खो जाने पर यातायात प्रभारी द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते सकुशल बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द। ( मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट)

( थाना इकदिल क्षेत्र युवक का मोबाइल खो जाने पर यातायात प्रभारी द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते सकुशल बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द )

इटावा पुलिस दिनांक06.09.2024 को अशोक कुमार पुत्र भूरे लाल शर्मा निवासी बाराखेड़ा थाना इकदिल जनपद इटावा ऑटो में बैठकर जा रहे थे । ऑटो से उतरते समय अपना मोबाइल ऑटो में भूल गया । काफी खोजने का प्रयास किया जब पता नहीं चला तो उनके द्वारा प्रभारी यातायात सूबेदार सिंह को जानकारी दी गई । प्रभारी यातायात द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित ऑटो को तलाश कर संबंधित को बुलाकर सकुशल मोबाइल सुपुर्द किया गया । अपना मोबाइल पाकर अशोक कुमार द्वारा प्रशन्नता व्यक्त करते हुये इटावा पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी पुलिस टीम- उ0नि0 सूबेदार सिंह प्रभारी यातायात इटावा, हे0का0 मनोज यादव, हे0का0 खुशीराम वर्मा ।


 ( मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!