कुशीनगर थाना बरवा पट्टी क्षेत्र में फर्जी गोदनामा के नाम पर बच्चे को बेचा गया मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बच्चे सकुशल बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( थाना बरवा पट्टी क्षेत्र में फर्जी गोदनामा के नाम पर बच्चे को बेचा गया मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बच्चे सकुशल बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

कुशीनगर थाना बरवापट्टी क्षेत्रांतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है अवगत कराना है कि कल रात्रि दिनांक 06.09.2024 को फर्जी गोदनामा के आधार पर बच्चा दिया गया था। जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना स्थल का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा परिवार के लोगों से बात-चीत कर स्थिति की जानकारी ली गयी। इसमें कार्यवाही करते हुए बच्चे को सकुशल रात में जब यह सूचना प्राप्त हुई तो पूरी रात अभियान चलाकर के बच्चे को बरामद कर लिया गया है और उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है और साथ ही साथ इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराकर 05 लोगों को अभी तक पकड़ लिया गया है। इसमें जो बिचौलिया था अमरेश यादव उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है और साथ ही साथ जिसको बच्चा दिया था भोला यादव उसको भी पकड़ लिया गया है। एक फर्जी महिला क्लीनिक डॉक्टर बन के जो इसमें शामिल थी तारा कुशवाहा उसको भी पकड़ा गया है और अब तक कुल 05 लोगों की इसमें गिरफ्तारी हुई है और इसमें फर्दर कार्यवाही करायी जा रही है। इसमें एक सिपाही का भी नाम आया था उसको भी तत्काल कार्यवाही करते हुए लाइन हाजिर किया गया है। फिलहाल इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 05 लोगों को पकड़ लिया गया। मौके पर कानून व शांति व्यवस्था कायम है।

 ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!