अललर राजगढ़ थाना रैणी क्षेत्र में लगतार बारिश होने पर मकान की छत गिरने से 14 वर्षीय बालिका हुई घायल बाल-बाल बचे सभी। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( थाना रैणी क्षेत्र में लगतार बारिश होने पर मकान की छत गिरने से 14 वर्षीय बालिका हुई घायल बाल-बाल बचे सभी )

अलवर राजगढ़ थाना रैणी क्षेत्र में 36 घंटे से लगातार चल रही बारिश से एक मकान ढहा, पडोस का दूसरा मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, कमरे में सो रही 14 वर्षीय बालिका हुई घायल, दोनो मकानों में परिवारजन सो रहे थे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई, सुबह करीब 4.30 बजे हुआ हादसा, रैणी कस्बे के बोहरा मौहल्ले की घटना रैणी क्षेत्र में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते रैणी कस्बे के बोहरा मोहल्ले में सुबह करीब 4.30 बजे एक मकान ढह कर पडोस के दूसरे मकान पर जा गिरा। पडोस के मकान में सो रही 14 वर्षीय बालिका तम्मना शर्मा घायल हो गई। दोनों मकानों में परिवारजन सो रहे थे गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई वरना बडा हादसा हो सकता था। घायल बालिका को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!