उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जिला पंचायत प्रत्याशी को नामांकन फार्म भरने के लिए कोरोना चेक करने के बाद ही भराया गया फार्म पुलिस प्रशासन रहा सतर्क | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा सतर्क )
आज दिनांक 13 4 2021 को त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर सिविल लाइन जिला मुख्यालय फिरोजाबाद पर जिला पंचायत प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म के लिए प्रातः 9:45 से ही आना शुरू हो गए इन सभी व्यवस्थाओं को मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन मेन गेट से लेकर चप्पे-चप्पे पर सतर्कता दिखाते नजर आया जबकि मुख्य गेट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे स्वयं एवं इनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पुलिस प्रशासन ने जमकर किया पालन इसके साथ साथ कोविड 19 को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन के द्वारा एक टेबल की उचित व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से प्रत्येक प्रत्याशी को कोरोना चेक करने के बाद ही रिपोर्ट देखने के बाद नामांकन फार्म भरने के लिए अंदर भेजा गया इसके साथ साथ सैनिटाइजर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिए दिए गए दिशा निर्देश |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
