प्रतापगढ़ मानिकपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान एक घर में दबिश देकर 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर पति पत्नी को किया गिरफ्तार।

 ( 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 गिरफ्तार )

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में मानिकपुर पुलिस ने सफालता हासिल की है।मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के मुन्दीपुर गांव में राजेश कुमार मिश्रा अपने घर पर अवैध गांजा रखकर अपने घर वालों के साथ मिलकर बेंचता है।मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मुन्दीपुर गांव में राजेश कुमार मिश्रा के घर पर दबिश देकर राजेश कुमार मिश्रा व उसकी पत्नी रीना मिश्रा को 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!