अलवर थाना साइबर द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी को करोड़ों 1 करोण 12 लिख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट आनंद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर )

( थाना साइबर द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी को करोड़ों 1 करोण 12 लिख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार )

अलवर शहर के साइबर थाना में दर्ज 1 करोड़ 12 लाख की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी को अलवर साइबर थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी आशीष कुमार यादव पुत्र सुरेश चन्द कोटपूतली- बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र के चेतावाली ढाणी, रघुनाथपुरा का निवासी है। आरोपी से एक बिना न नंबर की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी के दो कीमती भूखंड खरीदने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि आरोपी ने ये उसके ससूर के नाम से होना बताया है। जिला पुलिसअधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि डेल्हीवेरी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने मामला दर्ज कराया था कि 14-15 मई की रात 12 से सुबह 4 बजे तक अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी कर्मी की आईडी के उपयोग से 225 शिपमेंट फ्लिपकार्ट कंपनी के प्लेटफार्म से ऑनलाइन रिटर्न दिखा अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 24 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। मामले की जांच करते हुए पूर्व में चार आरोपी हरिओम सैन, राहुल शर्मा, सुरेश चंद यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस सब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!