अलवर राजगढ में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में परिसर में एक दिवसीय मेले का किया गया आयोजन दिल्ली हरियाणा व पंजाब आदि जगहों से पहुंचे श्रद्धालु। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( राजगढ में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में परिसर में एक दिवसीय मेले का किया गया आयोजन दिल्ली हरियाणा व पंजाब आदि जगहों से पहुंचे श्रद्धालु )

अलवर में की राजगढ़ पंचायत समिति के सकट क्षेत्र के जोनेटा गांव के गुर्जर बास स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी को वीर तेजाजी महाराज का एक दिवसीय वार्षिक मेला आयोजन किया गया । इस अवसर पर मंदिर में भजन संध्या एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर के पीराने गणेश सिंह बैंसला ने बताया कि वीर तेजाजी महाराज के मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ नाग देवता की बांबी पूजन के साथ विधिवत किया गया। श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज मंदिर में विराजित वीर तेजाजी की प्रतिमा के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा कर मत्था टेक मन्नत मांगी। मेले के दौरान यहां आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मरियाडा सिकन्दरा, बाई बुटोली अलवर व बीधोता गांव की गोठिया पार्टी के कलाकारों के द्वारा वीर तेजाजी महाराज, हनुमान जी, शिव जी, राधा कृष्ण एवं अन्य देवी देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां पेश की गई। मेले में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। मेले में गांव जोनेटा, करनावर, नारायणपुर, सकट, राजगढ़, बांदीकुई, बसवा, अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर के अलावा दिल्ली हरियाणा व पंजाब आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!