उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अग्निकांड से होने वाली दुर्घटनाओ की क्षति किसान पीडि़तों को वितरित किया राहत चेक । ( उज्ज्वल केशरवानीकी खास रिपोर्ट कौशाम्बी )

 ( जिलाधिकारी ने मंझनपुर तहसील क्षेत्र अग्निकांड पीडि़तों को वितरित किया राहत चेक )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को नवीन मण्डी ओसा में मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कुल 71 अग्निकांड किसान पीडि़तों को राहत चेक वितरित किया। जिलाधिकारी ने जनपद के तीनों तहसीलों में अग्निकांड से होने वाली दुर्घटनाओ की क्षति की प्रतिपूर्ति कराये जाने का निर्देश सभी उप जिलाधिकारियो को दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के 24 घण्टे के अन्दर दावे प्राप्त कर ऑनलाइन फीड कराते हुए स्वीकृति मण्डी परिषद को उपलब्ध करायें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा, मण्डी सचिव छक्कीलाल सहित संबंधित अधिकारीण उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!