उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर खागा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान गोवंश से भरा कंटेनर ट्रक भाग रहे लोगों को घेराबंदी कर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार दो हुए फरार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 13 अप्रैल को खागा कोतवाली पुलिस ने फतेहपुर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक व खागा क्षेत्राधिकारी के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर खागा कोतवाली प्रभारी ने गोवंश से भरा कंटेनर ट्रक नौबस्ता चौराहे के पास से घेराबंदी करते हुए पकड़ा है मौके पर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है तथा दो आरोपी भागने में सफल रहे तलाशी में ट्रक से 27 अदद देसी सांड गोवंश बरामद हुआ अभियुक्त ड्राइवर मोहम्मद शोएब के कब्जे से एक कट्टा मय दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त धंधे को मुजफ्फर पुत्र मुख्तार निवासी चपरी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज मोहल्ला बेगम बाजार थाना पूरा मुक्ति जिला कौशांबी जो इसी अप्रैल माह में थाना नवाबगंज प्रयागराज से जेल गया था संचालित करता है पकड़े गए कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन किया जा रहा था बरामद गोवंश को रोशनपुर टिकारी गौशाला में दाखिल किया गया अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है अभियुक्त मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद साबिर, मोहल्ला अंसार गंज कस्बा करारी थाना करारी जनपद कौशांबी दूसरा राजू पुत्र मैकूरैदास मोहल्ला कछेवरा कस्बा व थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया है इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह हेड कांस्टेबल चंद्रजीत सिंह हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार त्रिपाठी हेड कांस्टेबल सतीश चंद भारती कांस्टेबल प्रीतम कांस्टेबल नीरज मौजूद रहें।

