मथुरा वृन्दावन वन विहार आश्रम में हो रहे दबंगों द्वारा अवैध कब्जे एंव फायरिंग मे हुए लोग घायल के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिक्रमा मार्ग पर किया रोड जाम पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप। ( वृंदावन मथुरा डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी युवराज कात्यायन पचौरी )

( बाइट – हेम कांत शरण,महंत )

( बाइट – ब्रह्मचारी जी महाराज, महंत )

( वृन्दावन वन विहार आश्रम में हो रहे दबंगों द्वारा अवैध कब्जे एंव फायरिंग मे हुए लोग घायल के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिक्रमा मार्ग पर किया रोड जाम पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप )

मथुरा। वृंदावन स्थित वन बिहार आश्रम पर कब्जे के मामले ने एक बार फिर तुल पकड़ लिया।पुलिस कार्यवाही से नाखुश सन्तों ने आश्रम के बाहर परिक्रमा मार्ग में जाम लगाकर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी के समझाने के बाद सन्तों का गुस्सा शांत हो सका।जब कही जाकर मार्ग सुचारू हो सका।यहां बताते चले रमणरेती चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित है प्राचीन वन बिहार आश्रम पर 13 अक्टूबर की रात्रि को कुछ लोगों ने आश्रम को कब्जाने की नियत से कई राउंड फायरिंग कर दी थी। जिसमें लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भी भेज दिया था।लेकिन मामले अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं गया था।जिससे आक्रोशित नगर साधु सन्तों ने शुक्रवार को आश्रम के बाहर परिक्रमा मार्ग पर जाम लगा दिया।गुस्साए संतो का आरोप था कि घटना को लेकर कई दिन बीत चुके है। लेकिन अभी मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को लेकर मजबूरन सन्तों को सड़क पर उतरना पड़ा है। संतो का कहना था कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संत समाज एक उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

( वृंदावन मथुरा डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी युवराज कात्यायन पचौरी )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!