गोण्डा खाद्य विभाग व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से लाइसेंस व समस्या निवारण के लिए कैंप पंजीकरण एवं लाइसेंस बनवाने हेतु कैंप का आयोजन किया गया |  ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

.गोण्डा गुरुवार को खाद्य विभाग व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से लाइसेंस व समस्या निवारण के लिए कैंप पंजीकरण एवं लाइसेंस बनवाने हेतु नवीन सब्जी मंडी उतरौला रोड गोंडा* में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें फुटकर ठेला ,फल सब्जी, थोक व फुटकर व्यापार करने वाले 125 व्यापारियों का लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, राजेश कुमार, जयप्रकाश, हीरालाल आदि धिकारीगण मौजूद रहे। रजिस्ट्रेशन के दौरान अधिकरियों द्वारा खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारियां दी गई। कैम्प में जिला प्रभारी जगदीश रायतानी,जिला महामंत्री हामिद अली राइनी ,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य व मंडल प्रभारी राहत अली रायनी सभी पदाधिकारियों व अधिकारियों का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

Back to top button
error: Content is protected !!