गाजियाबाद थाना टीला पुलिस टीम ने चुनाव को मद्देनजर रखते हुए वोटरों को लुभाने के लिए वितरित करते हुए 110 प्रेशर कुकर बरामद कर छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक चौधरी ओम प्रकाश आर्य ने उप निरीक्षक गिरीश चंद एवं पुलिस टीम के साथ त्रिस्तरीय चुनाव वोटरों को लुभाने के लिए अंबेडकर कॉलोनी से प्रलोभन सामग्री वितरित करते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 110 प्रेशर कुकर बरामद किए गए हैं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है |
