उत्तर प्रदेश फ़िरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र एक मकान में बीती रात आए चोरों ने 90 हजार नगद के साथ लाखों का जेवर किये पार सीसीटीवी में कैद हुआ चोर ।  ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 ( थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड किशन नगर की घटना, लाखों के आभूषण और नगदी लेकर फरार सीसीटीवी में हुआ कैद )

उत्तर प्रदेश फ़िरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर कोटला रोड निवासी अमरनाथ पुत्र जालिम सिंह के मकान से बीती देर रात आये एक चोर ने बड़े बक्से से छोटा बक्सा चोरी कर लिया और उसमें रखे करीब सात आठ लाख रुपये व 90 हजार नगद लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी आज तड़के परिजनों को हुई। ये सारी जानकारी पीडित अमरनाथ ने मीडिया को दी साथ ही बताया कि वह अपनी भैसों को देखने गया था फिर जब घर आया तो पत्नी बेहोश थी बेटे को बताया तब पता चला, बताया कि बेटी शादी के बाद कुछ दिन पहले आई थी उसके भी आभूषण रखे थे। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, उसमे एक चोर सीसीटीवी में बक्सा ले जाते नजर गयं वहीं मकान से कुछ दूरी पर खुला बक्सा पड़ा नजर आया। पीड़ित ने बताया बक्से में सात आठ लाख के आभूषण और 90 हजार नगद रखे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है |

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!