उत्तर प्रदेश कौशांबी थाना चायल पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( राम प्रसाद गुप्ता संवाददाता कौशांबी )


(अवैध रूप से असलहा बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध असलहा फैक्ट्री का किया गया भाण्डा फोड़ )
उत्तर प्रदेश कौशांबी जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी चायल व थानाध्यक्ष सरायअकिल के कुशल निर्देशन में दिनांक 13/04/ 2021 को उप निरक्षक नित्यानन्द सिंह मय हमराह उप निरक्षक विनोद कुमार मय हमराह फोर्स के विनावर तलाश वांछित अपराधी व शान्ति व्यवस्था हेतु चेकिंग करते हुए ग्राम पुरखास में मौजूद थे की मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति राहुल भट्टा के पास उस्मान पुर बिगहरा की बाग में संदिग्ध हालत में अवैध असलहा लिये हुए खड़ा है। इस सूचना पर उप निरक्षक नित्यानन्द सिंह मय हमराह फोर्स के पहुंच कर उस संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंच कर नाम पता पूछते हुए जमा तलाली ली गयी तो उसने अपना नाम रामकृपाल पुत्र रामजीवन निवासी ग्राम उमरवल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी बताया जमा तलाशी से पैट की जेब से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद खोखा जिन्दा कारतूस अवैध बरामद हुआ था । अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 23.55 बजे गिरफ्तार किया गया । कड़ाई से पूछने पर अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह तमंचा स्वयं बनाता है, इस पर अभियुक्त को लेकर उसके घर ग्राम उमरवल पहुंच कर अभियुक्त के घर से अवैध शस्त्र व शस्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर फर्द तैयार कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रामकृपाल पुत्र रामसजीवन पासी निवासी ग्राम उमरवल थाना पिपरी जिला कौशाम्बी
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 150/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी
विवरण बरामदगी
1. चार अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस
2. एक अदद अद्धी 315 बोर,
3. एक अदद तमंचा 312 बोर
4. एक अदद रिवाल्वर 32 बोर
5. दो अदद हथौड़ी
6. दो अदद चिमटा लोहा
7. दो अदद प्लास
8. तीन अदद चपटी रेती
9. एक अदद गोल रेती
10. एक अदद तिकोनी रेती, छः अदद रेती रेती ब्लेड ,
11. दो अदद छेनी ,एक अदद स्प्रिंग, एक अदद पेचकस ,
12. 20 अदद रिपिट एक पत्ता रेग मार्क व दो अदद पाइप व एक अदद ड्रिल मशीन ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उप निरक्षक नित्यानन्द सिंह
2. उप निरक्षक विनोद कुमार
3. हेड कांस्टेबल राजन दुबे
4. कांस्टेबल रिंसू सिंह
5. कांस्टेबल सुनील यादव
थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी।
