सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा काफी मशक्कत के बाद बैटरी बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 ( चोरी की १२ बेटरी बरामद कर अभियुक्त को भेजा जेल )

सहारनपुर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत की कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आज दाल मण्डी पुल के पास से,टावर से बेटरिया चोरी करने वाले कुख्यात चोर को मात्र दो दिन मे ही चोरी की १२ बेटरियो के साथ किया गिरफ्तार। आपको बता दें,कि १२ अप्रेल को अग्रसेन विहार कालोनी निवासी सतीश चन्द शर्मा द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गयी थी,कि किसी अज्ञात चोर द्वारा कन्हैयालाल मार्केट के ऊपर लगे टावर से कुछ बेटरिया चुरा ली गयी है।इधर चौकी नवाब गंज प्रभारी धर्मेन्द्र द्वारा भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए चोर की तलाश में छापामारी शुरू कर दी।सूचना के आधार पर उक्त चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र द्वारा अपनी पुलिस टीम उप-निरीक्षक अतुल कुमार हेड-कांस्टेबल शहनवाज,राजबीर तथा सुनील के साथ मिलकर यहां दाल मण्डी के पुल से बेटरी चुराने वाले उक्त कुख्यात चोर हकीकत पांचाल पुत्र बल्लू लोहार उर्फ श्रीपाल निवासी शामली को चोरी की हुई बेटरियों के साथ पकड लिया।पुलिस का कहना हे,कि इस बेटरी चोर को गिरफ्तार करने मे उन्हें अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।हम आपको यह भी बता देते है,कि उक्त चौकी इंचार्ज द्वारा इस चोरी के मामले का खुलासा मात्र दो दिन मे ही कर दिया गया,जो एक सराहनीय योग्य कार्य है।उक्त चोर का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!