औरैया सदर आर्यनगर क्षेत्र में संवेदना ग्रुप सेवा व्यास द्वारा गरीब व असहाय बच्चों को नये वस्त्र,एवं पाठ्य सामग्री किया गया वितरण बच्चों के खिल उठे चेहरे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( सदर आर्यनगर क्षेत्र में संवेदना ग्रुप सेवा व्यास द्वारा गरीब व असहाय बच्चों को नये वस्त्र,एवं पाठ्य सामग्री किया गया वितरण बच्चों के खिल उठे चेहरे )
उत्तर प्रदेश औरैया जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप द्वारा आज संस्था के कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को नये वस्त्र, जूते – चप्पल, पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री, स्कूल बैग, गणवेश, खिलौने आदि का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा प्रातः 10 बजे संस्था के कार्यालय पर यह वितरण प्रारम्भ किया गया इससे पूर्व समाज के जरूरतमंद बच्चों को एक दिन पूर्व इस हेतु सूचित किया गया इसके उपरांत कार्यक्रम से सम्बंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी। संस्था में कई बच्चों ने इस वितरण का लाभ उठाया। इससे पूर्व संस्था में 11 नये सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमन पोरवाल, भीमसेन सक्सेना,डॉo एस एस एस परिहार, गिरेंद्र सिंह परिहार, नितिन गुप्ता, नीरज विश्नोई,अनूप सक्सेना, किशन गहोई, आर. एन मिश्रा,अनुज गुप्ता, चंद्रभान सिंह, हरमिन्दर सिंह सबरबाल,शिवम् गुप्ता, मानस कालरा,ईश्वर राठौर, ओमकार पोरवाल, गुड्डू सिंह, अर्पण पुरवार,एस पी सिंह, जीतेन्द्र तोमर, मन्नू तोमर,विश्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल शुक्ला, डॉo प्रभन्जन शुक्ला, नीलेश मिश्रा, आलोक पुरवार,हरिओम तिवारी, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेश राठौर ,प्रवीण पाल कुंवर सिंह चौहान,मोनू पाल,गोलू पोरवाल, सजल पोरवाल सुदीप, कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )