साहिबगंज जिला बोरियो:थाना क्षेत्र फरियादी से थाना बोरियों के एएस आई पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप फरियादी ने कि पुलिस अधीक्षक से शिकायत | ( दीपक कुमार केशरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )

 

साहिबगंज जिला के बोरियो:थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाटोला पंचायत क्षेत्र के तेतरिया संथाली गाँव निवासी कोकरो पहाड़िया ने पुलिस अधीक्षक अनुरंज किस्पोट्टा को लिखित आवेदन देकर बोरियो थाना में पदस्थापित एएसआई शिशिर कुमार यादव के ऊपर 3 हज़ार रुपए वसूलने व 6 हज़ार रुपए का माँग करने का शिकायत किया है।पीड़ित कोकरो पहाड़िया ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी घर मे रखे गहना-जेवरात व नगद रुपया लेकर बिना बताए घर छोड़ कर चली गयी थी।मामले को लेकर पीड़ित कोकरो पहाड़िया रिपोर्ट दर्ज कराने बोरियो थाना पहुँचा,जहाँ एएसआई शिशिर कुमार यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में पीड़ित से 6 हज़ार का माँग किया।जिसमे से पीड़ित ने 3 हज़ार दिया।वही बाकी का 3 हज़ार कुछ ही दिनों में देने की बात कही,तो एएसआई शिशिर कुमार यादव ने कहा कि अगर 6 हज़ार नही दिया तो आपका काम नही होगा।पीड़ित ने मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की माँग की है।

 ( दीपक कुमार केशरी )

Back to top button
error: Content is protected !!