उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद भाग्यनगर क्षेत्र लाल सहाय बुद्ध अम्बेडकर कालेज में भारत रत्न, संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की मनाई गई 130 वी जयंती | ।

(  ग्रामीण क्षेत्र में मनाई गई बाबा साहब की 130 वी जयन्ती )

उत्तर प्रदेश  औरैयाफफूंद भाग्यनगर क्षेत्र के सिम्हारा में स्थित लाल सहाय बुद्ध अम्बेडकर कालेज में भारत रत्न, संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई । बाबा साहब की जयंती के शुभ अवसर पर। सर्व समाज लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।जिसमें मुख्य अतिथि भाग्यनगर तृतीय के भीम आर्मी प्रत्याशी शिवम पाल व विकास सक्सेना तथा प्रस्तावक पंकज सिंह राणावत ने फूल माला बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज के हित मे कार्य किया बाबा साहब बहुत ही महान व्यक्ति थे मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम के सयोजक के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मयंक कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाह, राजू यादव, पवन कुशवाहा, शोभरन सिंह गौतम, आनन्द गौतम, सुनील गौतम, तिलक, पातीराम, रामकुमार, राजू दोहरे, सीताराम, रविन्द्र शर्मा, अर्जुन प्रजापति, प्रदीप बाथम, जसमंत दोहरे, बलबीर दोहरे, अभिलाक, गोपाल दुबे, मोनू पांडेय, मोनू शुक्ला, राहुल पांडेय, साधू सविता, भूरे सिद्धिकी, चांद बाबू, चांद सिद्धिकी आदि लोग मौजूद रहे। सिमहरा, बरौआ फतेपुर लखमी, फूटताल में बाबा को याद किया गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर शिवम पाल के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

 ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!