उत्तर प्रदेश आगरा शमशाबाद क्षेत्र में पोलिंग बूथ में एजेंट से हुए विवाद पर दबंगों ने की मारपीट महिलाओं ने काटा हंगामा ना डालेंगे ना डालने देंगे। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश आगरा ग्राम थाना शमशाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहेंटा के उप ग्राम थानापुरा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार। सुबह से बूथ पर नहीं पड़ी है एक भी वोट। मतदान केंद्र पर चुनाव का बहिष्कार कर धरने पर बैठी महिलाएं एवं ग्रामवासी। ग्रामपंचायत के दूसरे बूथ (गढ़ी गिरन्द) पर दबंगों द्वारा बूथ कैप्चरिंग किये जाने से आहत हैं ग्रामवासी। गढ़ी गिरन्द के प्रधान पद प्रत्याशी सोनू कंसाना ने अपने बूथ पर नहीं बनने दिए अन्य प्रत्याशियों के एजेंट। एजेंट बनने गए दूसरे प्रत्याशी के लोगों के साथ गढ़ी गिरन्द के प्रत्याशी सोनू कंसाना के लोगों ने की मारपीट।

 

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )

Back to top button
error: Content is protected !!