औरया विकास भवन सभागार में महिला आयोग ने महिलाओं की सुनी फरियाद एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(  विकास भवन सभागार में महिला आयोग ने महिलाओं की सुनी फरियाद एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 06 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनको निस्तारित करने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सदस्या ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर भटकना न पड़े। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र प्रताप सिंह, महिला थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!