उत्तर प्रदेश आगरा में SSP मुनिराज जी. की बड़ी कार्यवाही पंचायत चुनाव में मतपेटी लूटने वाले 26 लोग किये गिरफ़्तार। ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )


उत्तर प्रदेश आगरा में SSP मुनिराज जी. की बड़ी कार्यवाही पंचायत चुनाव में मतपेटी लूटने वाले 26 लोग किये गिरफ़्तार। सभी के विरुद्ध होगी डकैती व NSA के अंतर्गत कार्यवाही आगरा जनपद के फतेहाबाद में बैलट बॉक्स को लूटने का दुस्साहस करने वाले लोगों के विरुद्ध चलाया SSP मुनिराज जी ने फ़रसा। फतेहाबाद ब्लॉक के पंचायत चुनाव के दौरान रिहावली में मतपेटी को लूटने वाले 8 लोगों को पुलिस ने तत्काल किया गिरफ़्तार। SSP आगरा मुनिराज जी ने बताया जानकारी व सूचना मिलने पर 18 और लोगों की गिरफ़्तारी इस मामले में की गई है। अभी तक कुल 26 लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। SSP के अनुसार गिरफ़्तार किए गए 26 लोगों के विरुद्ध डकैती व NSA के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। मामले में जो भी दोषी हैं उनकी गिरफ़्तारी कर सबके विरुद्ध डकैती व NSA के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )
