एटा थाना जलेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री का किया खुलासा 1270 लेटर अवैध शराब 66 क्वाटर वा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार संचालक सहित तीन अभियुक्त हुए फरार।


( पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रुप से चल रही शराब फैक्टी का किया खुलासा 1270 लीटर गैर प्रांतीय देशी शराब की बरामद )
एटा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में अवैध रुप से चल रही शराब फैक्टी का भंडाफोड़ किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध शराब की फैक्ट्री चलाते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। 1270 लीटर ईथायल अल्कोहल, अवैध रुप से बनी शराब के क्वार्टर तथा भारी मात्रा में खाली पौव्वे, होलोग्राम, रैपर तथा ढक्कन बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.04.2021 को जलेसर पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में जलेसर क्षेत्र के ग्राम नारऊ वीरनगर में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से प्लास्टिक केनों में भरा 1270 लीटर अल्कोहल, तैयार की गई 66 क्वार्टर देशी शराब, 28 क्वार्टर गैरप्रांतीय देशी शराब, कैपसिलिंग मशीन, डिस्टिल वाटर प्लांट, भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, होलोग्राम, रैपर तथा ढक्कन बरामद किये गये है। पुलिस बल को देख फैक्ट्री संचालक सहित तीन अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह अवैध शराब फैक्ट्री वह काफी समय से चला रहे हैं, तथा निर्मित शराब को एटा, फिरोजाबाद तथा आसपास के जिलों में बिक्री करते हैं , इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये अवैध रूप से शराब तैयार कर यूपी में बेचने हेतु अधिक शराब बनाकर एवं उस पर रैपर, होलोग्राम तथा ढक्कन लगाकर यूपी सरकार के राजस्व को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस मुकादमा पंजीकृत कर कार्यवाही की है।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।
