कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वांछित चल रहे 06 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( राम प्रसाद गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वांछित चल रहे 06 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश जपनद कौशांबी: जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहें। अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 17/25 धारा 110 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार निवासी फरीदपुर संवरो थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी/डण्डा बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

तीन वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद कौशांबी: जिले के थाना चरवा पुलिस उप निरीक्षक विपलेश सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 191/09 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र ननकूलाल निवासी रसूलपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

जनपद के थाना संदीपनघाट पुलिस उप निरीक्षक अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा परिवाद सं0 5340/2017 से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्तों 1. अतीक अहमद 2. इश्तियाक अहमद पुत्रगण जुल्फेकार उद्दीन निवासीगण जलालपुर बोरियो थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया!

निरोधात्मक कार्यवाही मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद कौशांबी: जिले में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहें अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में ( थाना मंझनपुर से 02, थाना कोखराज से 01, थाना मोहब्बतपुर पइंसा से 03 ) कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

( राम प्रसाद गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!