साहिबगंज बोरियो:थाना क्षेत्र मोरंग नदी के पत्थर घाट से पुलिस ने नदी में तैरता हुआ मिला अज्ञात शव बरामद मचा हड़कंप। ( दीपक कुमार केशरी की खास रिपोर्ट )

साहिबगंज बोरियो:थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरंग नदी के पत्थर घाट से पुलिस ने नदी में तैरता हुआ अज्ञात शव बरामद किया है।मृतक का उम्र करीब 30-35 वर्ष है।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नदी में औंधे मुंह तैरते हुए शव को देखकर पुलिस सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगरनाथ पान,प्रशिक्षु एसआई वाजिद अली,एसआई उमरेंद्र प्रसाद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर गहन छानबीन की।जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।शव को देखने से प्रतीत होता है कि कई दिनों से नदी में तैर रहा होगा,जिससे शव सड़ने के कगार पर था।शव से दुर्गंध उठने लगा था।मृतक बैंगनी कलर का शर्ट,नीला जींस पैंट एवं श्वेटर पहने हुए है।हालांकि युवक की हत्या हुई है या नदी डूबने से मौत हुई है,यह जाहिर नही हो सका है।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक के शरीर पर चोट के निशान नही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने उपरांत शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा।शिनाख्त नही होने पर पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया जाएगा।हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हुई थी। पूर्व में भी अज्ञात महिला शव हुआ था बरामद,5 माह बाद भी नही हुई शिनाख्त विदित हो कि बीते 15 अक्टूबर 2020 को थाना क्षेत्र के हरनचारा गाँव के क्रशर प्लांट के समीप धान खेत से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था।72 घंटे के बाद भी शिनाख्त नही होने बाद पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।जिसके बाद 5माह बीत गए लेकिन पुलिस सफलता हाथ नही लगी है।

( दीपक कुमार केशरी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!