वाराणसी हरहुआ एसएनबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 374 लोगों का हुआ टीकाकरण स्टाफ की छुट्टीकर दी गयी रद्द । ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

 ( प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ पर 374 लोगों का हुआ टीकाकरण। ) 

वाराणसी हरहुआ एसएनबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर गुरुवार को टीकाकरण उत्सव मनाया गया।सीएचसी पुआरी कला, उपकेंद्र लमही, दानियालपुर, गोसाईपुर मोहाव सेंटरों पर कोविड-19 कार्यक्रम के तहत 374लोगो का टीकाकरण हुआ। पीएचसी हरहुआ पर वैक्सीनेटर अंजना सिंह सहायक वैक्सीनेटर सुचिता एएनएम सीएचसी एएनएम लमही गीता ,दानियाल पुर वैक्सीनेटर ममता सहायक व वैक्सीनेटर रेखा कुमारी गुरवट उप केंद्र पर 60वर्ष से 45 वर्ष उम्र के ऊपर लोगो को लगाया गया। पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0 आर के सिंह के अनुसार कुल 40 वायल प्रयोग हुआ।टीका का कार्य नियमित चलता रहेगा। ओपीडी सेवाएं अपने निर्धारित समय तक चलेगी। मौसमी बीमारी को देखते ही पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गयी है।

 ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!