उत्तर प्रदेश फतेहपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशिक्षु सिपाहियों का वाहन अमौली-जहानाबाद मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया चालक सहित सात सिपाही हुए घायल घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती । ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश फतेहपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर जा रहे प्रशिक्षु सिपाहियों का वाहन शुक्रवार सुबह अमौली-जहानाबाद मार्ग पर बेकाबू होकर खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में चालक समेत सात प्रशिक्षु सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत में दो लोगों को रेफर कर दिया गया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ओमनारायण यादव, स्वतंत्र सिंह पाल, रोहित यादव, आनंद सिंह यादव, शशांक सिंह जादौन, राहुल पाल चांदपुर थाना भेजा गया था। शुक्रवार सुबह थाने के सरकारी वाहन से चालक सिपाही शिवम सिंह प्रशिक्षुओं को लेकर अमौली चौकी आ रहे थे।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट)
