उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति द्वारा मास्क किये गए वितरण | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )



उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जैसा कि हम सभी को पता है कोरोना ने पूरे देश मे फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है वही दूसरी ओर लोगो में इसके प्रति बिलकुल भी सावधानी देखने को नहीं मिल रही है अतः इसी बात को ध्यान में रखते हुए फ़िरोज़ाबाद की प्रशिद्ध सामाजिक संस्था “भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति” ने रसूलपुर क्षेत्र में मुख्य अतिथि पंडित श्रीकान्त उपाध्याय जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजप की अध्यक्षता में लोगो को करोंना के प्रति जागरूक किया एवं सभी लोगो को मास्क बांटे !! कार्यक्रम में सभी लोगो ने सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा | पं. श्रीकान्त उपाध्याय जी ने समाज को संदेश देते हुए बताया। कि जिस प्रकार कोरोना -2 ने अपना प्रभाव आम जनमानस में छोड़ा है। यह काफी भयानक है। सरकार द्वारा कोरोना – 2 की रोकथाम के लिए जो प्रयास किये जा रहे है। वह तभी सफल हो सकते है। जब हम सभी नागरिक कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे। में सभी से अनुरोध भी करता हु। की अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। हो सके तो व्यापार या कोई कार्य को घर से ही करना सुनिश्चित करे। दो ग़ज़ की दूरी मास्क है जरूरी | कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के प्रभंधक/ महासचिव धर्मेंद्र जैन रॉकी के साथ बजरंग चौकी इंचार्ज सुनील कुमार , वीरेंद्र भदौरिया, दलवीर सिंह , जीतेन्द्र जैन, राजकुमार एवं जयंती प्रसाद मित्तल आदि लोग मौजूद रहे |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
