उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र सिलेंडर फटने से चाय की दुकान में लगी भीषण आग हजारों का हुआ नुकसान दुकान स्वामी बाल बाल बचा | (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश की खास रिपोर्ट )

 ( थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, बाल बाल बचा दुकानदार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र न्यू बघेल कालोनी ईट मंडी के पास स्थित ठारपूठा निवासी रामेश्वर दयाल की चाय की दुकान में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसमे ऊक्त दुकानदार बाल बाल बच गया और मामूली रूप से झुलस भी गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ पहुँच गई। उक्त दुकानदार ने बताया चाय बनाते समय अचानक आग लगने से सिलेंडर फट गया और उसका सारा सामान जल गया, हजारों का नुकसान हुआ है। फिलहाल इस संबंध में थाना पुलिस के भी जानकारी हासिल की |

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!