वाराणसी रामनगर कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने के लिए भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने नगर के सभी वार्डों को सेनेटाइज कराने की मांग को लेकर कार्यालय के सामने दिया धरना। ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

वाराणसी रामनगर कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने के लिए भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने नगर के सभी वार्डों को सेनेटाइज कराने की मांग को लेकर नगर पालिका के कार्यालय के सामने धरना दिया। भाजपा सभासद संतोष शर्मा का कहना था कि कोविड की दूसरी लहर बेहद खतरनाक बन कर आई है। इस समय नगर के जनता को सुरक्षित करने के लिए नगर के सभी वार्डों को बराबर सेनेटाइज करने की जरूरत है। इस महामारी के बचाव के लिए जनता को प्रचार-प्रसार के माध्यम से बताने की जरूरत है। लोग सुरक्षित रहेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा। वार्डो को सैनिटाइज करने से इस कोरोना वायरस का प्रभाव कम होगा। लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें और बराबर माक्स का प्रयोग करते रहे। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहें। सभी वार्डों में फागिंग और ज्यादा कराने की जरूरत है ताकि मच्छरों का प्रकोप दूर हो सके। पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के न रहने पर बड़े बाबू अजय कुमार एवं सफाई निरीक्षक संजय पाल ने पत्रक लिया और आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर सभी वार्डों में सनेटाईज कराया जाएगा तब जाकर भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने धरना समाप्त किया।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!