उत्तर प्रदेश आगरा अछनेरा क्षेत्राधिकारी ने सट्टेबाजों पर कसी लगाम मचा हड़कंप एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार | ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश आगरा क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार के द्वारा की गई कार्रवाई से कस्बा कागारोल के सट्टेबाजों में मचा हड़कंप । क्षेत्राधिकारी महेश कुमार को अवैध रूप से सज रहे सट्टे की फड़ो की मुखबिर खास से मिल रही थी सूचना ।क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने अवैध रूप से सट्टे की गद्दी चला रहे सट्टेबाज फरीद को किया रंगे हाथों गिरफ्तार । परचून की दुकान की आड़ में सट्टेबाज फरीद चला रहा था अवैध रूप से सट्टे की गद्दी । कस्बा कागारोल के खेरागढ़ मार्ग पर फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी महेश कुमार को मिली थी सट्टेबाज की मुखबिर खास से सूचना । गिरफ्तार किए गए सट्टेबाज फरीद से मौके पर 9400 रुपए नगद व सट्टे की पर्चियां हुई बरामद । क्षेत्राधिकारी महेश कुमार बोले अवैध रूप से चल रही गतिविधियों को किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त । बड़ा सवाल आखिरकार किस की शह पर कस्बा कागारोल में सज रहीअवैध रूप से सट्टे की गद्दी  |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!