उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र बीती देर रात जीएम ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में भयंकर आग | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

 ( जीएम ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में बीती देर रात लगी भयंकर आग ) 

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित जीएम ग्लास फ़ैक्ट्री के गोदाम में बीती रात अचानक भयंकर आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुँच गई। थाना पुलिस भी पहुँच गई। काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। वहीं इस सम्बंध में फायर बिग्रेड के साथ आये अधिकारियो ने बताया कि सूचना मिली थी थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित जीएम ग्लास फ़ैक्ट्री के गोदाम में संभवत शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाडियाँ भी पहुँच गई। सीएफओ जसवीर सिंह भी आ गये है। बाकी काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। यह भी बताया गोदाम में कांच की बोतलों आदि के साथ अन्य सामान रखा था जो जेसीबी से हटवाया गया। कितना क्या नुकसान हुआ है इसका अभी आँकलन नहीं हुआ है |

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!