उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र सूना मकान समझ चोरों ने किया हाथ साफ उडाया लाखों का माल । ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( थाना उत्तर क्षेत्र सूना मकान पाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र टापा खुर्द सैयद के पास स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह का मकान है जिसमे उनकी पत्नी सर्वेश व बेटा और बेटी बीती रात लाइट न आने पर गेट का ताला लगाकर ऊपर छत पर सोने चले गए। महिला सर्वेश ने बताया तभी देर रात उनकी बेटी टॉयलेट के लिए नीचे आई तो उसके अनुसार ही उसने देखा कमरे में कुछ लोग है उस बीच उक्त लोगो ने उसके मुंह पर टॉर्च मार दी, जिसके बाद बेटी भागकर छत पर गई माँ भाई को बताया। फिर वे सब नीचे आये तब तक चोर भाग गए। बताया सूचना और डायल 112 पहुँच गई। वहीं कहना था चोरो ने संभवत छत के रास्ते प्रवेश किया था, चोर पचास हजार नगद जो बेटी की शादी के लिए रखे थे वह और दो अंगूठी कुंडल, तोड़िया, मोबाइल आदि ले गऐ |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
