उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 26 वर्षीय विवाहिता की मौत पति सहित परिजन शव छोड़कर हुए फरार। ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 26 वर्षीय विवाहिता की मौत पति सहित परिजन शव छोड़कर हुए फरार)
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर झील की पुलिया क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय खुशबू देवी पत्नी मान सिंह की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पहले जीवित होने की आस में पति द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, उसके बाद घर ले गया। वहीं आसपास के लोगो से मिली सूचना पर मृतका जा मायका पक्ष भी पहुँच गया तो पति व अन्य परिवारीजन मौके से शव छोड़कर भाग गए। फिर मायका पक्ष द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया- यहां मायका पक्ष से मृतका के भाई पंकज ने बताया कि तीन चार दिन पूर्व इसके पति ने बेल्ट से मारपीट की थी फ़िर ये दोनों साथ रहने लगे, बीते दिन इटावा से सास ससुर आये थे उसके बाद मुझे आशंका है पिटाई की है क्या किया पता नहीं पर जब गली के लोगो से सूचना मिली तो देखा गली में शव पड़ा था फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
