उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र बिजली के तार की स्पार्किंग से लगी आग 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 17 अप्रैल को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव में 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख महरहा गांव निवासी गोपाल अवस्थी ने बताया कि राम सुंदर अवस्थी प्रहलाद अवस्थी सुरेश अवस्थी अंजू अवस्थी की गेहूं की फसल शुक्रवार की रात्रि जलकर राख हो गई है आग बिजली के तार की स्पार्किंग से लगी है जिससे लगभग 1:30 बजे रात्रि को लगी तुरंत ही थाना कल्याणपुर व फायर विकेट को रात भर किसान फोन करते रहे लेकिन कोई भी फायर विकेट की गाड़ी नहीं पहुंची ना ही पुलिस प्रशासन से कोई भी मदद मिली तहसीलदार व उप जिला अधिकारी को भी किसानों ने फोन किया लेकिन वहां से भी कोई उत्तर नहीं मिला रातभर किसान अपनी खेती को जलते हुए तड़पते रहे प्रशासन गहरी नींद में सो रहे थे उप जिलाधिकारी मिस प्रियंका बिंदकी ने फोन पर बताया गाड़ी फतेहपुर से मंगाई गई थी आने में देर हो गई एक ही गाड़ी वहां मौके पर पहुंच पाई थी लेकिन तब तक किसानों की 60 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है जिससे किसान बहुत ही निराश हो गए हैं किसानों का रो रो कर बुरा हाल है किसानों के बच्चे और परिजन इस तरह से रो रहे हैं कि कुछ कहा नहीं जा सकता है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
