उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र रानीपुर में बीती रात्रि आज्ञात कारणों से आग लगी आग दो बीघा गेंहूँ की फसल जल कर हुई राख पीड़ितों के कई बार फोन करने के बाद भी आग बुझाने नही आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी |  ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत ) 

 ( आज्ञात कारणों से लगी आग में पांच बीघा गेंहूँ की फसल जल कर हुई राख )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर में बीती रात्रि आज्ञात कारणों से आग लग जाने से पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी महेश पुत्र रज्जन सिह के गांव के बहार खेत है उसमें गेंहू की पकी फसल खड़ी थी फसल में बीती रात्रि आज्ञात कारणों से आग लग गई आग इतनी तेज लगी कि कुछ ही देर में गेंहू की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई तेज हवा चलने के कारण आग दूसरे खेतो तक पहुंच गई जिससे पड़ोस में रविन्द्र कुमार मिश्रा का एक बीघा गेंहू की फसल तथा नरेश कुमार की भी एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख होगई। मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने कई वार फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी लेकिन सूचना के वाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही आई। जिससे ग्रामीणों में फायरब्रिगेड के विरुद्ध नाराजगी दीखाई दी। किसी तरह ग्रामीणों ने पास में लगे ट्यूब बैल व समर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तक गेंहू की फसल जल कर राख हो गई थी।

 ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत ) 

Back to top button
error: Content is protected !!