रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र कार पर चढ़ा ट्रक हुआ हादसा कार सवार दो लोगों की हुई मौत। ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र स्थित चौपादारु घाटी में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बेलोनो कार पर ट्रक चढ़ गया। इसमें कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बोकारो से रांची जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Back to top button
error: Content is protected !!