वाराणसी बड़ागाँव थाना भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी की चपेट में आने से युवक का टुटा पैर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से हुआ फरार । ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( गाड़ी की चपेट में आने से टुटा पैर , चालक गाड़ी छोड़ फरार हुआ )
वाराणसी हरहुआ )बड़ागाँव थाना अन्तर्गत पयागपुर ग्रामसभा में हरहुआ सेक्टर नं2 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी की गाड़ी की चपेट में आने से अमित शुक्ला पुत्र विजय शंकर शुक्ला का एक पैर टुट गया।जिसे पास के एक निजि हास्पिटल में भर्ती कराया गया।और अपने आप को फँसता देख उसमें सवार लोग पलिया शम्भुपुर में प्राप्त जानकारी के अनुसार सफारी गाड़ी युपी65डीपी5100 में सवार होकर पयागपुर से प्रचार के दौरान ग्रामीणो से कहासुनी होने लगी अपने को फँसता देख गाड़ी लेकर भागने लगे उसी दौरान सफारी गाड़ी की चपेट में आने से उमेश शुक्ला का पैर टूट गया इसके उपरांत ग्रामीणों ने गाड़ी से भाग रहे लोगों को दौड़ा लिया जिससे वह गाड़ी में सवार लोगों को लगा कि अब हम भाग नहीं सकते तो पलिया शंभूपुर में गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है वही ग्रामीणों के अंदर जमकर आक्रोश है।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )
