गोण्डा जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पर्यावरणीय समिति की बैठक संपन्न जियो टैगिंग व वेटलैंड का सर्वे कराने के दिए निर्देश | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


गोण्डा – जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप गत वर्ष में किए गए वृक्षारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा उन्होंने सभी विभागों द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट डीएफओ को देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस विभाग द्वारा वृक्षारोपण के लिए स्थल चयनित किया गया है वहां शीघ्र वृक्षारोपण का कार्य पूरा कराया जाए। इसके साथ ही पिछले वर्ष किए गए वृक्षारोपण का जिओ टैगिंग कार्य पूरा करा लिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनपद के पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता तथा प्रचार-प्रसार का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालों के प्रदूषण की रोकथाम के लिए बायोरेमेडीएशन तकनीक से गंदे पानी को स्वच्छ बनाने की दिशा में विशेष प्रयास को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आबादी वाले शहरों में पटाखों की दुकान न लगने दे तथा शादी- विवाह समारोह में बजने वाले डीजे को निर्धारित समय सीमा पर बंद कराएं। उन्होंने वनरोज एवं जंगली सूअर व नीलगायों के आतंक से मुक्त कराने हेतु कहा कि अगर किसान की 70% फसल नष्ट होती है तो वह व्यक्ति खंड विकास अधिकारी तथा वन अधिकारी को इसके लिए आवेदन पत्र दे सकता है। उन्होंने सभी वेटलैंड का गठित टीम द्वारा तहसील वार सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, डीएफओ आर0के0 त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, सीएमओ अजय सिंह गौतम, समस्त एसडीएम व समस्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे |

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
