उत्तर प्रदेशऔरैया जिला पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान लचर कार्यप्रणाली एवं प्रशासन के चलते आचार संहिता एवं कोरोना वायरस के नियमो की उड़ती धज्जियां | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


( ब्लॉक भाग्यनगर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही नहीं किया जा रहा है सोशल डिस्टेंस का पालन )
उत्तर प्रदेश औरैया विकासखंड भाग्यनगर मे देर शाम 4:00 बजे के बाद शुरू हुए जिला पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान लचर कार्यप्रणाली एवं प्रशासन के चलते आचार संहिता एवं कोरोना वायरस के नियमो की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। बिना किसी व्यवस्था को लेकर सभी प्रत्याशियों की भीड़ इतनी हो गई की पैर रखने की जगह तक नहीं रही। जबकि आज संपूर्ण लॉक डाउन भी लगाया गया है वही जनपद में लापरवाही देखने को मिली | भाग्यनगर ब्लॉक मैं प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव चिन्ह दिए जा रहे हैं। वहां पर प्रत्याशियों के प्रति कोई सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी तरीके से कोई भी पालन नहीं कीया जा रहा है यहां पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली ।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
