उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली 35 घंटे की लाक डाउन के तहत रविवार को शहर में पसरा रहा सन्नाटा | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(औरैया  लॉकडाउन के चलते सदर कोतवाली औरैया में पसरा रहा सन्नाटा)

उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 35 घंटे के लाक डाउन के तहत रविवार को पूरी तरह से बाजारों में बंदी का नजारा रहा। सभी दुकानें जहां एक ओर बंद रही , वहीं दूसरी ओर लोग चाय पानी को भी तरसते रहे। शहर के सुभाष चौक से इटावा रोड , कानपुर रोड , दिबियापुर रोड तथा जालौन रोड के अलावा शहर के होमगंज बाजार , फूलगंज बाजार , गौशाला रोड , महिला मार्केट व संजय मार्केट समेत सभी बाजार बंद रहे। शहर की सड़कें सुनसान पड़ी रही। वही आने जाने वाले इक्का-दुक्का लोग चाय पानी के लिए भी भटकते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा , तथा चप्पे-चप्पे पर निगरानी करते रहे। शहर के सुभाष चौक , जेसीज चौराहा , ब्लॉक गेट, मंडी समिति , भोलेश्वर मंदिर , तहसील गेट, इंडियन ऑयल तिराह , जालौन चौराहा , खानपुर चौराह , रोडवेज बस स्टॉप , न्यायालय के अलावा अन्य जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा। तथा आने जाने वाले लोगों की चेकिंग में जुटा रहा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!