उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र दो दिन से लापता पांच वर्षीय बालक का कटा हुआ शव मिला बोरी में मचा हड़कंप। ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश की खास रिपोर्ट )


( वाईट मृतक का जीजा )
( मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत छारबाग एक 5 वर्षीय बच्चा 2 दिन से लापता था आज उसका शव बंद बोरी में कटा हुआ मिला )
फिरोजाबाद। थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र छारबाग में दो दिन से लापता एक पांच वर्षीय लापता बच्चे का शव बंद बोरे में मिलने से जहां परिजनों में हड़कम्प मच गया। मौके पर थाना पुलिस के साथ फोरेंसिंक टीम भी पहुंच गयी है। बच्चे की हत्या को लेकर तंत्र मंत्र की आशंका मौके पर रखीं तस्वीरों आदि को देखकर जताई जा रही हैं बताते चलें कि थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र नई आबादी छारबाग निवासी श्रीकृष्ण निषाद का पांच वर्षीय पुत्र अमित कुमार 16 अप्रैल 2021 को अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे करीब गुम हो गया था। थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं लग सका था। बताया गया आज जब क्षेत्रीय एक महिला सरकारी टयूबवैल पर पानी भरने को निकली तो उसे वहां सीढ़ियों के पास एक प्लास्टिक के बोरे पर काफी मक्खियां भिनकती व बदबू नजर आई इस पर अवगत कराया | जब उस बोरे को खोला तो देखा उसमें बंधा हुआ व कटा हुआ बच्चा नजर आया। यह लापता बच्चा अमित कुमार ही था। परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गयी। फिलहाल वहां के हालात व तस्वीरें आदि देखकर संभावना जताई जा रही है तंत्र मंत्र को लेकर बच्चे की हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले पर गहनता से जांच कर रही है

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
