उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब 163 क्वार्टर वो गाड़ी बरामद कर चार शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार। (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश की खास रिपोर्ट ) 

 

 

( चार शराब तस्कर तस्करी हेतु प्रयोग चार वाहन व अवैध शराब सहित गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में व एसपी ग्रामीण एवं सीओ शिकोहाबाद के सफल पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना शिकोहाबाद पुलिस ने द्वारा संयुक्त रूप से चार शराब तस्कर तस्करी हेतु प्रयोग चार वाहन व अवैघ शराब सहित गिरफतार किये गये। बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करनी थी अवैध शराब की खपत इस संबंध में सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा राज्य से तस्करी कर छोटी छोटी कई गाड़ियों में भरकर अवैध शराब जनपद में लायी जा रही है। गाड़ियों के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से चलता रहता है। जिसको लेकर एसओजी व थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल से आगे चल रहे व्यक्ति को मय मोटरसाइकिल भूडा नहर के पास से दबोच लिया। जिसके द्वारा बताया गया कि पीछे तीन छोटी छोटी गाडियां आ रही हैं। जिनमें हरियाणा की शराब है। तदोपरांत पीछे आ रही वैगनआर, स्विफट व ईटिओस गाडियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिनमें अवैध शराब भरी हुई थी। गाड़ियों व मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति सहित चार व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रान्तिवीर सिंह उर्फ टिंकू पुत्र दिनेश यादव निवासी कुर्री कूपा थाना लाइनपार, विकास यादव पुत्र राजेश यादव निवासी लालपुर थाना रसूलपुर, रोहित यादव पुत्र स्व. रामनाथ यादव निवासी नगला तुरसी थाना जसराना, अंकित गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी सूर्यनगर थाना उत्तर व मौके से फरार अभियुक्त भीम पुत्र नामालूम निवासी सिद्धीपुर लोहा, थाना बहादुरगढ, हरियाणा बताया गया। बरामदगी में अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का एक हजार क्वार्टर, देशी शराब हरियाणा मार्का 163 क्वार्टर, स्विफट डिजायर एक, वैगनआर एक, ईटिओस एक, स्पलैंडर मोटरसाइकिल एक बरामद की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना शिकोहाबाद प्रमोद कुमार मलिक, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह व दोनों की पुलिस टीमें साथ रही |

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!